राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चंदवा स्थित भाजपा मंडल कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह एवं चंदवा पश्चिम मंडल अध्यक्ष विनय रिकी वर्मा ने संयुक्त रूप से की. इस दौरान ध्वजारोहण कर पार्टी के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया गया.
इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा के इतिहास, विचारधारा और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने किया.
अध्यक्षीय संबोधन में आशीष सिंह ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प के साथ स्थापित भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर पार्टी ने ‘अंत्योदय’ की भावना को आगे बढ़ाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार करने की बात कही.
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामबृक्ष चौधरी, संजय साव, बिनोद कुमार गुड्डु, लाल आशीष नाथ शाहदेव, रोहित शाहदेव, बबलू सोनी, चंद्रभूषण केसरी, सूर्यनारायण साहू, मीनाक्षी देवी, विभा देवी, वीरेंद्र प्रसाद, पंचायत अध्यक्ष मनोज पाठक, रविंदर साव साहू, अनिल यादव सहित भाजपा के कई नेता, जिला पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली