लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की हुई शुरुआत, मंत्री शिल्पी ने...

लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की हुई शुरुआत, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 40 केज का किया उदघाटन

मत्स्य पालन रोजगार का बेहतर साधन, पलायन पर लगेगा विराम: शिल्पी नेहा तिर्की

लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की हुई शुरुआत मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 40 केज का किया उदघाटन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची जिले के लतरातु डैम में पहली बार केज कल्चर से मत्स्य पालन की शुरुआत हुई है. 40 केज के जरिए मत्स्य पालन समिति से जुड़े ग्रामीणों को इस रोजगार से जोड़ा गया है. राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इसका विधिवत उदघाटन करते हुए ग्रामीणों को रोजगार के क्षेत्र नई सौगात दी है. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत गुरुवार को लतरातु डैम में 40 केज का उदघाटन, मेजर कार्प का संचयन एवं परिसंपत्ति का वितरण किया गया. 

इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में ये शुरुआत मिल का पत्थर साबित होगा. लंबे समय से जारी प्रयास के बाद पहली बार लतरातु डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन की शुरुआत की गई है. लापुंग जैसे प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लिए ये बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि अभी तो ये महज शुरुआत है, भविष्य में बड़े स्तर पर केज कल्चर के जरिए मत्स्य पालकों और समिति से जुड़े ग्रामीणों को रोजगार के क्षेत्र में बड़ा मुनाफा होगा. रांची का गेतलसूद डैम केज कल्चर से मत्स्य पालन में सफल प्रयोग साबित हो चुका है. आज के दिन वहां के मत्स्य पालकों को सालाना 25 से 30 रुपए का रोजगार हो रहा है.  लतरातु के मत्स्य पालकों को एक्सपोजर विजिट के माध्यम से गेतलसूद की सफलता से अवगत कराया जाएगा. 

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि मत्स्य पालन से ग्रामीण इलाकों में रोजगार के लिए होने वाले पलायन को भी बहुत हद तक रोका जा सकता है. ग्रामीण अपने गांव में - अपने परिवार के बीच - अपनी जमीन से जुड़कर मत्स्य पालन का रोजगार कर सकते है. उन्होंने खासकर युवाओं से मत्स्य मत्स्य पालन से जुड़कर इसका लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि विभाग हर स्तर पर मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए तैयार है. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने धान की बिक्री बिचौलियों के हाथों करने के बजाय सरकार के लैंप्स पैक्स में देने की सलाह दी. 

उन्होंने किसानों को बताया कि इस साल से सरकार किसानों को धान का पैसा एक बार में भुगतान कर रही है. किसानों को इससे अधिक लाभ मिलेगा. उन्होंने SIR को लेकर भी ग्रामीणों को सचेत करते हुए कहा कि मतदाता सूची में नाम नहीं कटे, इसके लिए जागरूक रहने की जरूरत है. इस मौके पर मत्स्य पालकों के बीच जाल, लाइफ जैकेट, केज हाउस, नाव का वितरण किया गया. कार्यक्रम में लापुंग सीओ पंकज कुमार, मुखिया अलका तिर्की, मुखिया संतोष तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयंत बारला, जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत कुमार, जनविजय पाठक, पवन ठाकुर, चरवा उरांव सहित अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 'जश्न नहीं, जवाब दो'—हेमंत सरकार पर भाजपा का तीखा प्रहार

 

संबंधित सामग्री

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

झारखंड

BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी के बाद रेस हुई गुजरात पुलिस, देवघर से एक युवक लिया गया हिरासत में 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हो रहे BRICS समिट एवं गुजरात के गांधीनगर स्थित सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मामले की जांच के सिलसिले में गुजरात पुलिस की टीम झारखण्ड के देवघर पहुंची

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

झारखंड

ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद बड़ी कार्रवाई, शो कॉज नोटिस जारी, नए मरीज़ की भर्ती पर रोक

रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल में मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शो कॉज नोटिस जारी किया है.

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन