हीरापुर के हटिया में सब्जी गोदाम में लगी भीषण आग

धनबाद-हीरापुर हटिया गोदाम में लगी भीषण आग, आलू-प्याज संग सब जलकर राख

By : Shreya Suman
धनबाद-हीरापुर हटिया गोदाम में लगी भीषण आग, आलू-प्याज संग सब जलकर राख

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के धनबाद जिले के सबसे व्यस्त बाजार क्षेत्र, शुक्रवार देर रात हीरापुर के हटिया में एक सब्जी गोदाम में भीषण आग लग गई. आग की लपटों और धुएं से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. गोदाम में रखे आलू, प्याज और अन्य सामग्री जलकर सब राख हो गई, जिससे लाखों रूपये का नुकसान होने की आशंका हैं.

धनबाद अग्निशमन विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग रात लगभग 12 बजे भड़की. प्रारंभिक जांच में संदेह जताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व द्वारा पटाखा फोड़ने से चिंगारी निकली, जिसने गोदाम में रखी ज्वलनशील सामग्री को आग की चपेट में ला दिया. स्थानीय दुकानदारों ने साहस दिखाते हुए पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता की वजह से वह पूरी तरह सफल नहीं हो सके. सूचना मिलते ही धनबाद अग्निशमन विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची, लेकिन संकरी गलियों की वजह से फायर ब्रिगेड को गोदाम तक पहुंचने में दिक्कत हुई. लगभग 2-3 घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि, इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई हैं.

पुलिस और प्रशासन की कार्यवाई

धनबाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी हैं. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आग लगने की वजह पता लगाया जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि हीरापुर हटिया जैसे भीडभाड वाले बाजार में सुरक्षा उपायों की कमी चिंता का विषय हैं. 2021 में पहले भी इस क्षेत्र में आगजनी की घटना हो चुकी हैं.

यह भी पढ़े: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले लोग पहुंचे लोक अदालत, वाहन मालिकों को नहीं मिली राहत

संबंधित सामग्री

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड-बिहार को जोड़ने वाला दंगवार अंतरराज्यीय पुल जर्जर, हादसों को दावत दे रही सड़क

झारखंड और बिहार को जोड़ने वाले जपला-दंगवार-बारुण- डेहरी ऑन सोन मुख्य मार्ग पर स्थित कररबार नदी पुल इन दिनों जर्जर स्थिति में है.

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

दंगवार में सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

पक्की सड़क व नाली निर्माण की मांग, स्कूली बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

चकला गांव में आजसू पार्टी का करम मिलन समारोह आयोजित, महिलाओं-बच्चियों के बीच साड़ी का वितरण

आजसू पार्टी की ओर से चकला गांव में करम मिलन समारोह का आयोजन पारंपरिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया.

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

चंदवा में एनएलसी के सफाई अभियान पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल

साफ-सुथरे परिसर में अभियान को बताया खानापूर्ति, जरूरतमंद क्षेत्रों में सीएसआर कार्य करने की दी सलाह

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय में नवनिर्मित पावर हाउस में डकैती, 50 किलो कॉपर समेत स्ट्रीट लाइट ले गये बदमाश

गांडेय थाना क्षेत्र की घाटकुल पंचायत के मडवाटांड़ गांव में नवनिर्मित पावर हाउस में सोमवार की देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया.