न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सोशल मीडिया में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फोटो इस्तेमाल कर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है. यह पोस्ट Hidden Biography नामक एक फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया है. आरोप है कि फेसबुक पेज में लिखा गया है कि झारखंड में बुर्का, हिजाब या मास्क पहनकर बाहर निकलने वालों को संदिग्ध माना जायेगा. वहीं यह भी लिखा गया है कि बिहार के बाद इसी तरह का नियम झारखंड में भी लागू कर दिया गया है और लोगों से पूछा गया है कि क्या वे इस फैसले का समर्थन करते हैं. इस गंभीर मामले में उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की उर्वशी पांडेय ने लिखित शिकायत कर संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ प्राथमिकी रांची साईबर थाना में दर्ज करायी है.

यह भी पढ़ें- 1 अक्टूबर से रांची में शुरू होगा JCI एक्सपो उत्सव, कई देशों के उत्पाद स्टॉल के रूप में आएंगे