पति,भैंसुर व गोतनी पर दहेज के लिए बेटी को फांसी लगाने को मजबूर करने पर पिता ने दर्ज कराया मामला

पति,भैंसुर व गोतनी पर दहेज के लिए बेटी को फांसी लगाने को मजबूर करने पर पिता ने दर्ज कराया मामला

पतिभैंसुर व गोतनी पर दहेज के लिए बेटी को फांसी लगाने को मजबूर करने पर पिता ने दर्ज कराया मामला

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्कः-
 पुरुलिया सदर थाना क्षेत्र के महुलघुटा गांव निवासी जितेन दास के लिखित बयान पर बरमसिया ओपी क्षेत्र के घोड़ागाड़ा गांव निवासी पति संजय दास,भैंसुर संदीप दास व गोतनी उमा देवी पर दहेज के लिए बेटी को फांसी लगाने को मजबूर करने का मामला दर्ज कराया गया है. जिसके तहत कहा कि बेटी कोयल की शादी इसी वर्ष दो फरवरी को घोड़ागाड़ा निवासी संदीप दास से हिंदू रीति रिवाज के साथ कराया था. शादी के बाद से ही आरोपियों द्वारा 60 हजार रूपये दहेज की मांग को लेकर हमेशा ही प्रताड़ित किया जाता रहा. इधर महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी कर रहे दामाद संदीप भी अक्सर ही फोन पर बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता रहा. इसी क्रम में मंगलवार की रात दामाद संदीप ने बेटी को फोन पर 60 हजार रूपये दहेज के लिए दवाब बनाते हुए नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. जिससे प्रताड़ित कोयल ने फांसी लगाकर जान दे दी. बताया दहेज नही देने पर जान मरने की धमकी का काल रिकार्डिंग भी पिता के पास मौजूद है. जिसे पुलिस को सौंपने की बात बताया गया है.

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

देश-विदेश

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट में शामिल देशों के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गए नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर हुई.