न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के रातु थाना क्षेत्र में एक होटल कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए 2 करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई. मामले में कारोबारी मुकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर राहुल सिंह से जुड़ा बताते हुए पैसे की मांग की. शिकायत के मुताबिक, रंगदारी नहीं देने पर AK-47 और बम से हमला करने की धमकी दी गई. इसके अलावा कारोबारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर भी डराने की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल व मैसेज के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट के लिए घमासान : सांसद के आरोप को विधायक अरूप ने किया खारिज, केंद्र पर फोड़ा ठीकरा
रांची में होटल कारोबारी से गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी की मांग, व्हाट्सएप कॉल से मिली धमकी
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति