राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्य...

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन करने का किए अपील

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

मधु सुदन/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से सीतारामपुर जलाशय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए.

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि मछली पालन किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. भारत आज मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है तथा वैश्विक मछली उत्पादन में लगभग 8 प्रतिशत का योगदान दे रहा है. उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम के दौरान मत्स्य पालक किसानों को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, तालाब प्रबंधन तथा आयवृद्धि के बेहतर अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मत्स्य विभाग के अधिकारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में मत्स्य पालक किसान उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

झारखंड

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

भरनो प्रखंड के मोरगांव स्थित मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया.

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

झारखंड

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

बोकारो के दुग्धा थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार के करीब तीन वर्षों से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

झारखंड

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा गुमला जिले के भरनो सहित विभिन्न ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

झारखंड

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई.

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

झारखंड

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने किया संयुक्त रूप से शुभारम्भ