न्यूज़11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ठाकुरगांव मंडल ने आज सुक्रवार को चकमें पंचायत भवन व दुर्गा मंडप परिसर में बड़े उत्साह के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. "एक पेड़ माँ के नाम" और "पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं" के प्रेरक नारे के साथ कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट दिखे और हरित भविष्य के लिए संकल्पित हुए.
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की आधारशिला हैं और बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए समुदाय स्तर पर व्यापक पौधारोपण अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना काफी नहीं है, उनकी सिचाई और संरक्षण पर भी जोर देना होगा ताकि ये पौधे बढ़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए छांव और जीवनदायिनी बन सकें.
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरण और सामुदायिक भागीदारी पर बल दिया. सभी कार्यकर्ताओं ने पौधों की देखभाल करने और आसपास के लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. भाजपा ठाकुरगांव मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने घरों व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाएं.
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा स्थानीय प्रतिनिधि तपेश्वर मिश्रा, दिवाकर साहू, प्रकाश साहू, मुखिया रामवृत मुंडा, वरिष्ठ समाजसेवी प्रोफेसर वीरेंद्र साहू, प्रभात कुमार, मनोज कुमार यादव, ननकु महतो, बलदेव पहान, कुलदीप यादव, आनन्द यादव, शम्भू यादव, सुरज मूंड़ा, शैलेश लोहार, मनोज साहु सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. साथ ही मंडा पूजा समिति ने भी कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया.
स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के पहल न केवल वातावरण को हरा-भरा बनाएंगे बल्कि समाज में जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी बढ़ाएंगे. कार्यक्रम का समापन सामूहिक पौधारोपण और पौधों की जिम्मेदारी लेने के शपथ के साथ हुआ.