'आशीर्वाद के दीया'

17 सितंबर को 'आशीर्वाद के दीया' से जगमगाएगा पूरा झारखंड : आदित्य साहू 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमजोर अर्थव्यवस्था को एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाया

By : Ark Sahuliyar
17 सितंबर को 'आशीर्वाद के दीया' से जगमगाएगा पूरा झारखंड : आदित्य साहू 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की मासिक बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में संगठनात्मक मुद्दे पर विशेष रूप से चर्चा की गई. झारखंड भाजपा के जिला और मंडल स्तरीय कमिटी को जल्द से जल्द पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने को लेकर पूरे एक माह तक चलाये जाने वाले सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि 17 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के दिन आशीर्वाद का दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र एवं उनके दीर्घायु जीवन हेतु उन्हें आशीर्वाद देने का काम झारखंड की आम जनता के साथ-साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता अपने- अपने घरों, मंदिरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों में करने का काम करें. इस दिन घर-घर में प्रज्वलित होने वाले आशीर्वाद के दीया से पूरा झारखंड जगमगाएगा. 

उन्होंने कहा कि हम सब सचमुच बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कि हम सबको महापुरुष नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का सेवा करने का मौका मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना थके, बिना रुके पिछले 25 वर्षों से देश के नागरिकों की सेवा करने का काम कर रहे हैं, उन पर यह ईश्वरीय वरदान है.  आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 साल मुख्यमंत्री के रुप में तथा 12 साल देश के प्रधानमंत्री के रूप में देश की 140 करोड़ लोगों के कल्याण के लिए अनेक काम किए हैं, जिसका हम सब ऋणी हैं.

उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा के 25 साल पूरे होंगे, जो 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुई थी. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब देश में हमारी अर्थव्यवस्था का माहौल निराशा का था, हमारी अर्थव्यवस्था काफी कमजोर थी. जब देश का नेतृत्व नरेंद्र मोदी ने संभाला तो मोदी सरकार ने देश की आर्थिक तस्वीर बदल दी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक चुनौतियों से निकलकर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली अर्थव्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक और लंबी छलांग लगाई है. बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के द्वारा राष्ट्रीय मंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप वर्मा को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं गई.

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू एवं गीता कोड़ा, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी एवं मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीर उरांव एवं  शालिनी बैसिखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमन्त दास, सूरज चौरसिया, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सीमा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज वाजपेयी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सनी टोप्पो, अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रंजय भारती, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष ताजदार आलम मुख्य रुप से उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें- SIR के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अथवा सुधार कराने के लिए अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई

 

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.