अतिक्रमण

रांची: करमटोली तालाब के पास से हटाया गया अतिक्रमण, करीब 11 घरों पर चला बुलडोज़र; रोते-बिलखते दिखे लोग 

करमटोली तालाब स्थित धोबीघाट से आज शुकवार सुबह अतिक्रमण हटाया गया.

By : Dipali Kumari
रांची: करमटोली तालाब के पास से हटाया गया अतिक्रमण, करीब 11 घरों पर चला बुलडोज़र; रोते-बिलखते दिखे लोग 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के करमटोली तालाब स्थित धोबीघाट से अतिक्रमण हटाने के लिए आज शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम पहुंची. भारी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल की तैनाती कर धोबीघाट में करीब 11 घरों को बुलडोज़र से ध्वस्त किया गया. 

निगम की कार्रवाई के दौरान, अपने आशियानें को टूटता देख लोग फूट-फूटकर रोते नजर आये. लोगों का दावा है कि वे लोग पिछले 100 साल से भी अधिक समय से यहीं रह रहे हैं और आज एक पल में सब कुछ उजड़ गया. लोगों ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के उक्त कार्रवाई हुई है. बारिश के मौसम में बेघर हुए परिवार को अब चिंता सता रही है कि छोटे-छोटे बच्चों को लेकर वे सब कहां जायेंगे. हालांकि निगम की ओर से कुछ परिवारों को आवास (क्वार्टर) उपलब्ध कराए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है. 

इसे भी पढ़ें: CID कार्यालय पहुंचे JPSC पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते, आज लगातार तीसरे दिन होगी पूछताछ
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई