हजारीबाग: माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

By : Mansi Kumari
हजारीबाग: माओवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़, 1 करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हजारीबाग जिले के गीरहोर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगली इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ COBRA और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई. सुरक्षाबलों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन में भाकपा (माओवादी) के कुख्यात एक करोड़ रुपये के इनामी सहदेव सोरेन उर्फ परवेश के दस्ते के साथ झड़प हुई. इस मुठभेड़ में सहदेव सोरेन और उसके साथियों दो अन्य नक्सलियों का शव बरामद किया गया.

मारे गए अन्य नक्सलियों में 25 लाख रुपये का इनामी रघुनाथ हेंब्रम और 10 लाख रुपये का इनामी बीरसेन गंझू शामिल हैं. इस एनकाउंटर में नक्सलियों से तीन AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं. हजारीबाग पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि ऑपरेशन सफल रहा है और पूरे इलाके में अब भी सर्च अभियान जारी हैं. 

बता दें कि, यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई हैं. यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ हैं. इस कार्रवाई को झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है क्योंकि सहदेव सोरेन कई बड़े घटनाओं में शामिल रहा था और लंबे समय से पुलिस को उसकी तलाश थी. कुछ महीने पहले ही झारखंड पुलिस ने उसके ऊपर एक करोड़ रूपया का इनाम घोषित किया था. 

यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का शेड्यूल, कुछ रद्द तो कुछ शॉर्ट टर्मिनेट

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई