गांडेय प्रखंड कार्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर कर्मियों ने ली शपथ

By : News11 Bharat
गांडेय प्रखंड कार्यालय में सड़क सुरक्षा को लेकर कर्मियों ने ली शपथ

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से एक शपथ समारोह का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी निशात अंजुम और अंचल अधिकारी  मो. हुसैन की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रखंड और अंचल के दर्जनों कर्मियों ने भाग लिया और सड़क नियमों के पालन का संकल्प लिया.

समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों के प्रति सजग होना अनिवार्य है. इस दौरान कर्मियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के मानकों का पूर्णतः पालन करेंगे और यातायात नियमों के प्रति अनुशासित रहेंगे.

कर्मियों ने संकल्प दोहराया कि वे यात्रा के दौरान न केवल अपनी बल्कि अपने सहयात्रियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे. इसके साथ ही, सड़क दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों की मदद करने और समाज में एक स्वच्छ व सुरक्षित सड़क संस्कृति के विकास में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई गई.

इस अवसर पर मुख्य रूप से एंथोनी स्वामी, मो. नवाब, अंशुलता स्वरूप, अभिषेक सिन्हा, बबन कुमार समेत कार्यालय के कई अन्य कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सभी शिक्षित हो जाएं तो डायन कुप्रथा और बाल विवाह प्रथा हो जाएगी समाप्त - डॉ रामेश्वर उरांव

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद