पिपरा के पिथौरा व नावाडीह गांव में बिजली संकट दूर, पूर्व जिला पार्षद संदीप पासवान की पहल पर विभाग ने भेजे ट्रांसफार्मर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पिपरा के पिथौरा व नावाडीह गांव में बिजली संकट दूर, पूर्व जिला पार्षद संदीप पासवान की पहल पर विभाग ने भेजे ट्रांसफार्मर

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पिपरा प्रखंड के ग्राम पंचायत सरैया अंतर्गत ग्राम पिथौरा और नावाडीह में पिछले कई दिनों से गहराया बिजली संकट अब दूर हो गया है. भीषण गर्मी के इस मौसम में पिथौरा गांव का 63 केवीए और नावाडीह गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर काफी प्रयास करने के बाद भी जब बिजली विभाग से समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका, तो अंत में विवश होकर दोनों गांवों के निवासियों ने पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि  सह वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमेटी के जिला अध्यक्ष संदीप पासवान से मुलाकात की और उन्हें अपनी इस गंभीर समस्या से अवगत कराया.

ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए समाज सेवी संदीप पासवान ने तत्काल डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के बिजली विभाग के महाप्रबंधक एवं अधीक्षण अभियंता से मुलाकात की और दोनों गांवों की बिजली समस्या को उनके समक्ष प्रमुखता से रखा. मामले की गंभीरता को देखते हुए महाप्रबंधक और अधीक्षण अभियंता ने तुरंत संज्ञान लिया और विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग ने अविलंब 63 केवीए और 25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर भिजवाकर दोनों गांवों में उन्हें स्थापित करवा दिया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल हो गई है.

भीषण गर्मी के बीच गांव में दोबारा बिजली आने और इस त्वरित समाधान के लिए स्थानीय जनता ने संदीप पासवान के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई है. ग्रामीणों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें जनता का सच्चा हितैषी और जनसेवा में सदैव तत्पर रहने वाला नेता बताया है. इस मौके पर हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से सागर सिंह, नीतीश सिंह, अर्जुन पाल, महेंद्र पाल, राजेश तिवारी, बबलू सिंह, दिलीप तिवारी, रंजीत पाल, गौरव, श्रीकेश शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ की बैठक, समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार