न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: नगर निकाय चुनाव का पारा धीरे धीरे परवान चढ़ते हुए रोमांचक होता जा रहा है. आज नामांकन का आखरी दिन है. लेकिन इसी बीच वार्ड नंबर 12 में पति और पत्नी द्वारा दो प्रत्याशी रूप में किया गया नामांकन शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.
नामांकन प्रक्रिया के 06 ठे दिन वार्ड नंबर 12 से वार्ड पार्षद के लिए 04 नामांकन पर्चा दाखिल किया गया था. इसमें एक दंपति दो अलग अलग प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किए हैं, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल वार्ड नंबर 12 से रविकांत साहू और उनकी पत्नी सुनीता देवी ने वार्ड पार्षद के लिए अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है. अब ये खबर शहर में आग के जैसी फैल गई है. इधर इस खबर से वार्ड 12 की जनता भी असमंजस में आ गई है कि भैया को खुश रखें या भाभी का सम्मान करें. क्योंकि चुनावी मैदान में भैया और भाभी तो आमने सामने लड़ने के मूड में हैं. अब जनता साथ तो किसी एक का हीं दे सकती है. अब चुनावी रिजल्ट बताएगा कि जनता भैया को खुश करेगी या भाभी को. लेकिन एक बात तो तय है कि इस बार चुनावी रणक्षेत्र में रोमांच भरपूर रहेगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम पल-पल बदल रहा अपना मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का वेदर