अंधविश्वास और हिंसा

चक्रधरपुर में डायन बिसाही के संदेह में बुजुर्ग महिला की पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

घटना को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने तत्काल सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चक्रधरपुर में डायन बिसाही के संदेह में बुजुर्ग महिला की पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत 

चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से अंधविश्वास और हिंसा की एक गंभीर वारदात सामने आई है. ग्राम दलकी-02 में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर तंत्र-मंत्र और जादू-टोना (डायन) करने का झूठा आरोप लगाकर कुछ ग्रामीणों ने उनके साथ मारपीट की. मामले की जानकारी मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस में नामजद सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है.

9 सितंबर को दर्ज हुआ था मामला

चक्रधरपुर के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित वृद्धा परिवर्तित नाम सुनिता देवी, उम्र 65 वर्ष पति जगदीश महाली निवासी दलकी-02 के लिखित बयान (फर्दबयान) पर 09 सितंबर 2026 को चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 98/2026 दर्ज किया गया. यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 115(2), 351(2), 74, 79, 3(5) और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 2001 की धारा 3/4 के तहत दर्ज की गई.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

घटना को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने तत्काल सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया. उनके आदेश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी एवं थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.टीम ने तुरंत गांव दलकी-02 में छापेमारी की और मामले में शामिल चारों अभियुक्तों को उनके घर से धर दबोचा.

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस की पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और अपने बयान में बताया कि उन्हें संदेह था कि महिला जादू-टोना करती है. आरोपी सीमा मुण्डारी उर्फ चिकनी मुण्डारी की तबीयत खराब रहने के कारण वे महिला पर अंधविश्वास का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे थे. पुलिस जांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी चार आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है.

जेल भेजे गए आरोपियों के नाम
 
सीमा मुण्डारी उर्फ चिकनी मुण्डारी पिता नन्दलाल मुण्डारी नन्दलाल मुण्डारी उर्फ नीलू मुण्डारी पिता स्व. कुलू मुण्डारी बाया मुण्डारी उर्फ लुजु मुण्डारी पिता स्व. कुलू मुण्डारी राजू मुण्डारी उर्फ मोटू मुण्डारी/उरांव पिता स्व. मुन्ना मुण्डारी सभी निवासी ग्राम दलकी-02, थाना चक्रधरपुर निवासी हैं.

छापामारी टीम के सदस्य

इस त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से एएसपी सह एसडीपीओ डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रिया लक्ष्मी टुडू, सहायक अवर निरीक्षक  बिरबल चौबे तथा सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गरीबों के लिए अंत्योदय योजना पर कालाबाजारों की नजर! 14 बोरा चावल जब्त होने के बाद शुरू हुई जांच

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.