अपराध

छत्तरपुर के हुटुकदाग में आपसी विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में एमएमसीएच में भर्ती

घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
छत्तरपुर के हुटुकदाग में आपसी विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में एमएमसीएच में भर्ती

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत हुटुकदाग गांव में एक बुजुर्ग को गोली मारे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर एक परिचित व्यक्ति मथुरा लोहरा ने बुजुर्ग पर गोली चला दी। गोली सीधे बुजुर्ग के पेट में जा लगी, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम बुजुर्ग के पेट से गोली निकालने और उनकी जान बचाने के प्रयास में जुटी हुई है।
उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें: कोयला तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी!अवैध कोयले की लगभग 2000 बोरियां जब्त की गई

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां