बरवाडीह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, सैकड़ों लोग हुए शामिल

बरवाडीह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज, सैकड़ों लोग हुए शामिल

बरवाडीह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज सैकड़ों लोग हुए शामिल

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. इस मौके पर बरवाडीह के जामा मस्जिद एवं अहिरपुरवा छोटी मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए. सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने नए वस्त्र धारण कर अल्लाह की इबादत की और देश में अमन-चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआ मांगी. 

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे आपसी प्रेम और भाईचारे का सुंदर संदेश फैलता नजर आया. स्थानीय लोगों ने बताया कि ईद का पर्व आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का काम करता है. इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. वहीं, बरवाडीह पुलिस भी सभी मस्जिदों एवं प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद नजर आई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी. ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का नमाज किया अदा, एक दूसरे को गले लगा कर दिया ईंद की बधाई

संबंधित सामग्री

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

बिहार

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति-सास गिरफ्तार

5 महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह, मैदनीचौकी थाना क्षेत्र की घटना

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

बिहार

मां बेटे को ढूंढती रही इधर-उधर… आखिर कुएं से मिला लाडले का शव

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बिहार

समस्तीपुर में पटोरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

झारखंड

देवरी प्रखंड में धूमधाम से मनाई गयी ईद, पूर्व विधायक केदार हाजरा मौके पर शरीक होकर दी बधाई

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया

झारखंड

सजदे में झुके सिर, मांगी देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ, अकीदत के साथ ईद उल फितर मनाया गया