अंबेडकर चौक से आदर्श नगर छठ घाट तक सड़क व नाली निर्माण की कवायद तेज, विभागीय टीम ने किया सर्वे

विभागीय कार्रवाई

अंबेडकर चौक से आदर्श नगर छठ घाट तक सड़क व नाली निर्माण की कवायद तेज, विभागीय टीम ने किया सर्वे

पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर उठाई थी मांग

अंबेडकर चौक से आदर्श नगर छठ घाट तक सड़क व नाली निर्माण की कवायद तेज विभागीय टीम ने किया सर्वे

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक से बाजार होते हुए आदर्श नगर छठ घाट तक सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर विशेष प्रमंडल विभाग की टीम रविवार को बरवाडीह पहुंची. टीम ने सड़क एवं नाली निर्माण कार्य के लिए प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए स्थल का निरीक्षण और मापी का कार्य किया.

ज्ञात है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने विधायक रामचंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रखंड मुख्यालय के बस स्टैंड से बाजार, आदर्श नगर होते हुए छठ घाट तक सड़क निर्माण की मांग की थी. उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ से पहले इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कराने का अनुरोध किया था, जिस पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कराने का निर्देश दिया.विधायक के निर्देश पर विशेष प्रमंडल विभाग के सहायक अभियंता विराज तुरी एवं कनीय अभियंता नरेश मंडल ने सड़क के साथ-साथ नाली निर्माण को लेकर विस्तृत सर्वेक्षण एवं मापी का कार्य किया.

इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, जिला परिषद प्रतिनिधि शशि शेखर, राजद के प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद, सुरेश मिश्रा एवं अजीत कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.सहायक अभियंता विराज तुरी ने बताया कि विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देशानुसार सड़क और नाली निर्माण कार्य एक साथ कराया जाना है.

इसके लिए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर विभाग को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी.वहीं, विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में सभी की भागीदारी और परामर्श से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनका संकल्प है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की निगरानी और सफलता में आम जनता की भी महत्वपूर्ण भूमिका है.

उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय की यह सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा साथ ही सड़क कालीकरण हों यह भी विभाग को निर्देश दिया गया है , ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके और उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत सफलता

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

झारखंड

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा छात्र सम्मेलन का आयोजन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, रांची महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया.

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

झारखंड

झारखंड पुलिस के आला अधिकारियों ने किया जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का निरीक्षण

आज झारखंड पुलिस द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन जगन्नाथ मंदिर के नीलाद्री भवन में किया गया.

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

झारखंड

रिम्स पार्ट-2 से पहले रिम्स पार्ट-1 को सुधारें स्वास्थ्य मंत्री : राफिया नाज

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के बयान पर राफिया नाज़ का पलटवार, कहा— जब अस्पतालों में लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हों, तब रिम्स पार्ट-2 केवल एक छलावा है

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

झारखंड

कांके में अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, एक महिला गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया है.

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

झारखंड

झारखंड में कानून का राज नहीं, जंगलराज चल रहा है: सीता सोरेन 

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने आज जमशेदपुर पहुंचकर दिवंगत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात की.