रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी वनांचल चौक के समीप एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. जहां दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन को रोककर जांच की गई. जिसमें ड्रिंकिंग ड्राइव ट्रिपल लोड चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट ओवरलोड की जांच की गई. इसको लेकर एसडीपीओ ने बताया कि नए साल की शुरुआत हो रही है ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ जाती है. जिसको देखते हुए गिरिडीह एसपी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. हालांकि जांच अभियान में लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है. वहीं पुलिस के इस वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हडकंप मचा हुआ है. इधर पुलिस ने भी लोगों से हेलमेट सीट बेल्ट और ट्रिपल लोड नहीं चलने की अपील की है. इस दौरान डुमरी थाना प्रभारी परनीत पटेल निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित पुलिस के जवान मौजूद थे
यह भी पढ़ें: जमुई में बालू लदे ट्रैक्टर से कुचल कर दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम