उद्घाटन

डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बिरनी में किया लाइट जिप सिलेंडर का उद्घाटन

ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह नया मॉडल का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है

By : Pramod Kumar , Rani Thakur
डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने बिरनी में किया लाइट जिप सिलेंडर का उद्घाटन

न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: नावाडीह प्रखंड के बिरनी में भारत गैस की ओर से संचालित मिताली गैस एजेंसी में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर भारत गैस लाइट जिंप सिलेंडर का उद्घाटन किया गया . यह उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, बिरनी मुखिया जयनाथ महतो, पंसस गीता देवी, पूर्व मुखिया सुनिता कुमारी, फुसरो नप के वार्ड पार्षद बिनोद चौहान, बंदियों मुखिया शिवचरण महतो ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व गैस रिफिल वाहन को रवाना करने के साथ की.

भारत गैस के सैल्स मैनेजर साकीब जमाल हासमी ने बताया कि पहले के सिलेंडर काफी भारी भरकम होने के कारण लाने लेगने में काफी परेशानी होती है . यहां तक कि ऊंचे इमारत में चढ़ाना काफी कष्टकारी साबित होता आ रहा है . उन्होंने बताया कि हाल के दिनों नया गैस कनेक्शन लेने में ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह नया मॉडल का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

खाली सिलेंडर का वजन मात्र 5.9 किलोग्राम तथा इसमें दस किलो गैस भरा रहेगा . यह सिलेंडर पारदर्शी होने के साथ साथ काफी मजबूत व दिखने में आकर्षक है . विधायक जयराम कुमार महतो ने कहा कि समय के साथ काफी परिवर्तन देखने को मिलता है . नया सिलेंडर ग्राहकों के लिए बेहतर साबित होगा . यहां टिंकु शर्मा, सूरज पांडेय, रवि रजक, रमेश कुमार, नुनुचंद रजक आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एनएच पर ऑटो खड़ा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, चालकों को दी चेतावनी, स्कूल चौक के समीप घंटों खड़े रहते थे ऑटो

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.