दुमका: कोर्ट के बाहर हंगामा, महिला ने पति की कर दी पिटाई, मामला थाने पहुंचा

दुमका: कोर्ट के बाहर हंगामा, महिला ने पति की कर दी पिटाई, मामला थाने पहुंचा

दुमका कोर्ट के बाहर हंगामा महिला ने पति की कर दी पिटाई मामला थाने पहुंचा

AI Generated Image |

न्यूज़11 भारत
दुमला/डेस्क:
दुमका व्यवहार न्यायालय के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने पति की सरेआम पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने आ गए और मामला हाथापाई तक पहुंच गया. स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद नगर थाना पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई.
मिली जानकारी के अनुसार, जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव निवासी सबीरा खातून की शादी करीब दो वर्ष पहले मसलिया प्रखंड के दुबराजपुर पंचायत अंतर्गत बड़ा डुमरिया गांव के नुरेमान अंसारी के साथ हुई थी. शादी के महज चार महीने बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए कोर्ट तक पहुंच गया.

पहले से दर्ज है मामला, कोर्ट में चल रही सुनवाई
बताया जा रहा है कि जामा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत पहले से मामला दर्ज है, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है. इसी सिलसिले में दोनों पक्ष मंगलवार को कोर्ट पहुंचे थे. महिला सबीरा खातून का आरोप है कि उसके पति नुरेमान अंसारी और उनके परिजनों द्वारा केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हो गई. महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी गंभीर आरोप लगाया हैं. हालांकि, नुरेमान अंसारी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया हैं. उनका कहना है कि उनकी पत्नी ने ही उनके साथ मारपीट की है और दूसरी शादी का आरोप पूरी तरह गलत हैं. फिलहाल दोनों पक्ष नगर थाना पहुंचे, जहां महिला द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई हैं.

यह भी पढ़े: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, जमकर चली लाठी डंडे.. महिला, पुरुष सहित 10 घायल
 
संबंधित सामग्री

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

झारखंड

रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद आरोपी पंचायत सचिव किरण कुसुम खलखो को बेल देने से कोर्ट का इनकार 

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी