न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैं. यह सूची 6 अप्रैल 2026 को पार्टी के महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई हैं. पार्टी ने कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया हैं.
इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इसके अलावा झारखंड से राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडे के नाम भी शामिल हैं. वहीं के.सी. वेणुगोपाल, गुलाम अहमद मीर, शशि थरूर, सचिन पायलट, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं.
देखें लिस्ट
