रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को भेजा गया जेल

रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपियों को भेजा गया जेल

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया

रिम्स जमीन अतिक्रमण मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई 4 आरोपियों को भेजा गया जेल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रिम्स की सरकारी जमीन को अवैध तरीके से निजी बताकर बेचने के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की हैं. झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज प्राथमिकी के बाद यह कार्रवाई की गई हैं. एसीबी ने इस मामले में राजकिशोर बड़ाइक और चेतन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया हैं. कोर्ट में पेशी के बाद सभी आरोपी कार्तिक बढ़ाईक, राज किशोर बढ़ाईक, चेतन कुमार और राजेश कुमार जा को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जमीन कारोबार से जुड़े है और इनपर पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीन बेचने का आरोप लगा हैं. बताया जा रहा है कि 1964-65 में अधिग्रहित कई एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से निजी दिखाकर बेचा गया. इस जमीन पर अवैध रूप से अपार्टमेंट और भवन बना दिए गए थे. झारखंड हाईकोर्ट ने अधिकारियों, बिल्डरों और भू-माफियाओं की भूमिका की जांच का निर्देश था.हाईकोर्ट ने इस पूरे मामले में राजस्व विभाग, रांची नगर निगम, निबंधन कार्यालय और RRDA के अधिकारियों की मिलीभगत की जांच के आदेश दिए थे. रिम्स की करीब 7 एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था और कई फ्लैट भी बेच दिए गए थे. जब प्रशासन ने इन अवैध निर्माणों को तोड़ना शुरू किया, तब फ्लैट खरीदारों ने सवाल उठाया कि उनकी क्या गलती हैं. खंडपीठ ने खरीदारों की स्थिति को देखते हुए ACB को मामले की गहराई से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. 

यह भी पढ़े: बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें पूरी लिस्ट
 
संबंधित सामग्री

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड

बबलू पाठक की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने दिल खोलकर की व्यक्तित्व की सराहना

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

झारखंड

झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन ओलंपिक दिवस के अवसर पर राज्य में चलाएगा वृक्षारोपण अभियान, पीटी उषा ने दिया है निर्देश

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष 

झारखंड

बिहार के भू-सम्पदा प्रक्षेत्र में निवेश करें झारखण्ड में काम कर रहे बिल्डर: रेरा बिहार अध्यक्ष