ऑनलाइन साड़ी रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, OTP देते ही खाते से उड़े 48 हजार रूपए

ऑनलाइन साड़ी रिफंड के नाम पर साइबर ठगी, OTP देते ही खाते से उड़े 48 हजार रूपए

ऑनलाइन साड़ी रिफंड के नाम पर साइबर ठगी otp देते ही खाते से उड़े 48 हजार रूपए

न्यूज़11 भारत
गुमला/डेस्क:
गुमला में साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन साड़ी रिफंड कराना एक महिला को महंगा पड़ गया. रश्मि नगर निवासी सरिता रानी कच्छप के खाते से ठगों ने 48 हजार रुपये निकाल लिए हालांकि समय रहते उनके पति की सूझबूझ से खाते में बची करीब 50 हजार रुपये की राशि सुरक्षित कर ली गई.

जानकारी के अनुसार, सरिता रानी कच्छप ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से साड़ी मंगाई थी. साड़ी पसंद नहीं आने पर उन्होंने रिफंड प्रक्रिया शुरू की. इसी दौरान एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को कस्टमर केयर बताकर रिफंड के लिए ओटीपी मांगा. ओटीपी साझा करते ही मोबाइल असामान्य तरीके से काम करने लगा और कुछ ही देर में खाते से 48 हजार रुपये कट गए. घबराई महिला ने तुरंत अपने पति को जानकारी दी. उन्होंने तुरंत खाते में बची रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी. इस दौरान ठग लगातार पैसे निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके.

घटना के बाद पीड़िता ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर गुमला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. गुमला थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर ओटीपी, बैंक डिटेल या निजी जानकारी साझा न करें, चाहे वह खुद किसी कंपनी का अधिकारी ही क्यों न हो.

यह भी पढ़े: धनबाद-कोटा के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत.. जानिए पूरा रूट और टाइमिंग

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ