भरनो में डीटीओ ने चलाया जांच अभियान,स्कूली वाहनों समेत सभी वाहनों पर गिरी गाज,₹2.80 लाख का वसूला जुर्माना

By : News11 Bharat
भरनो में डीटीओ ने चलाया जांच अभियान,स्कूली वाहनों समेत सभी वाहनों पर गिरी गाज,₹2.80 लाख का वसूला जुर्माना

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.

भरनो/डेस्क: एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना चेकपोस्ट के समीप बुधवार को जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.जहां राजस्व संग्रहण हेतु यह  अभियान चलाया गया.इस बड़ी कार्रवाई में विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर कुल 2 लाख 80 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना काटा गया.अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहनों (बस और वैन) की गहनता से जांच की गई. सभी वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी पाई गई.

डीटीओ ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.जांच के घेरे में आए सभी वाहन चेकिंग के दौरान केवल बसें ही नहीं,बल्कि हर श्रेणी के वाहनों को रोककर उनके कागजात और सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई.टेंपो और कार व्यावसायिक परमिट और फिटनेस की जांच की गई. बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया गया. व्यावसायिक रूप से चलने वाले कई वाहन बिना वैध परमिट के सड़कों पर दौड़ते मिले.कार्रवाई के दौरान डीटीओ श्री जायसवाल ने वाहन चालकों और मालिकों को को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं,बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है.
भरनो में आज की कार्रवाई एक ट्रेलर है.हम उन सभी वाहन मालिकों को चिन्हित कर रहे हैं जो बिना इंश्योरेंस और परमिट के वाहन चला रहे हैं.इस वाहन जांच अभियान में भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एएसआई अमोद कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: बोकारो परिसदन की सेवाओं का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओंऔर उच्च स्तरीय आतिथ्य व्यवस्था पर जिला प्रशासन का फोकस

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया