अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहन जांच अभियान चला कर 12 वाहनों से कुल 1,35,500 रुपए की राजस्व का वसुली की.इस संदर्भ में डीटीओ ने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है .सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. जहां 27 वाहनों की जांच की गई. जिसमें 12 वाहनों से परिवहन नियम उल्लंघन मामले में ऑनलाइन चलान काटा गया. उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर खुद को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें. उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.इस दौरान परिवहन पदाधिकारी के साथ विभाग के कई अधिकारी कर्मी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: घाघरा में मोटरसाइकिल और टेंपो की सीधी टक्कर में एक की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर