कोयला माफियाओं पर प्रहार

हजारीबाग में ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

न्यूज11  भारत

हजारीबाग/डेस्क: झारखंड के हजारीबाग जिले से कोयला माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी और सफल कार्रवाई की खबर सामने आई है. चरही स्थित तापस सीसीएल (CCL) परियोजना क्षेत्र के इंद्रा ग्राम में सीआईएसएफ (CISF) और सीसीएल की संयुक्त टीम ने सघन छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया है. माफियाओं के अवैध ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए इस बार सुरक्षाबलों ने हाईटेक ड्रोन तकनीक का सहारा लिया. अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ (NK एवं पिपरवार) और सीसीएल (चरही) की टीम ने एक बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई से पहले पूरे इलाके की ड्रोन से निगरानी की गई.

आसमान से संदिग्ध ठिकानों की सटीक पहचान और मार्किंग करने के बाद, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंद्रा ग्राम और उसके आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिससे माफियाओं में भारी हड़कंप मच गया. कमांडेंट अमित कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में टीम ने अलग-अलग स्थानों से कुल 129.730 टन अवैध कोयला बरामद किया. जब्त किए गए इस कोयले की अनुमानित कीमत 3 लाख 13 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है.

बरामद कोयले का वजन तापिन ब्रिज पर कराने के बाद उसे सीसीएल चरही प्रबंधन को सौंप दिया गया है. इस दौरान उप कमांडेंट दिनेश कुमार और सीसीएल चरही के महाप्रबंधक कल्याणी प्रसाद खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहे और एमएमडीआर एक्ट (MMDR Act, 1957) के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए. सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा के लिए उनकी टीम पूरी तरह से मुस्तैद है. इंद्रा ग्राम में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद तापिन नॉर्थ के 41 नंबर क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों का सघन तलाशी अभियान लगातार जारी है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध कोयले के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस अभियान आगे भी यूं ही जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

संबंधित सामग्री

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

आनंदपुर के बेड़ा केन्दुदा पंचायत के डुमिरता गांव में संदिग्ध हालत में मिला 49 वर्षीय व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए आनंदपुर पुलिस को सूचना दी, जांच में जुटी पुलिस

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया