सिल्ली के पतराहातू में 10 शय्या वाले अस्पताल का डॉ इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

स्वास्थ्य सेवाओं को दिशा में सिल्ली में एक नयी शुरुआत

By : Pramod Kumar
सिल्ली के पतराहातू में 10 शय्या वाले अस्पताल का डॉ इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत

सिल्ली/डेस्क:   झारखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. सिल्ली प्रखंड के पतराहातू में शनिवार, 13 सितम्बर 2025 को 10 शय्या वाले अस्पताल के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा तथा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’ शामिल हुए.

शिलान्यास समारोह दोपहर चार बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे. आयोजन की शुरुआत स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय पतराहातू की छात्राओं द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक कार्यक्रम से अतिथियों के स्वागत के साथ हुई.

आयोजकों ने बताया कि लगभग 05 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल से सिल्ली और आसपास के ग्रामीण इलाकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी. अब मरीजों को प्राथमिक उपचार के लिए दूर दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी भी उपस्थित रहे. अतिथियों ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी और कहा कि यह अस्पताल आने वाले दिनों में क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

इसी दौरान पतराहातू में स्थित शहीद रघुनाथ महतो +2 विद्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां इंटर के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जहां बच्चों को संविधान की पुस्तक तथा प्रस्तति पत्र तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. मंत्री ने टॉपर बनी बच्ची को दस हजार रुपए दिया गया और एक लैपटॉप देने की बात कही है. इसके अलावा मंत्री ने विद्यालय में अपने संबोधन में कहा कि उन्हें दो एकड़ जमीन मुहैया कराया जाए जिसमें एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गांडेय में जमीन लूट और गलत बंदोबस्ती के खिलाफ 19 सितंबर को होगा प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई