बरवाडीह रेलखंड के दौरे पर पहुंचे जीएम से जिला परिषद सदस्य ने की मुलाकात, सौंपा नवसूत्री मांग-पत्र

By : News11 Bharat
बरवाडीह रेलखंड के दौरे पर पहुंचे जीएम से जिला परिषद सदस्य ने की मुलाकात, सौंपा नवसूत्री मांग-पत्र

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  हाजीपुर रेल जोन के महाप्रबंधक (जीएम) छत्रसाल सिंह के बरवाडीह रेलखंड के दो दिवसीय दौरे के क्रम में बुधवार देर शाम स्थानीय जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने जीएम एवं डीआरएम धनबाद से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांगों को लेकर एक नवसूत्री मांग पत्र सौंपा.

नवसूत्री मांगें

  • मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की.
  • साथ ही बरवाडीह-गोमो पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर इसे सुबह 6 बजे के बजाय 8:30 बजे के बाद चलाने की बात रखी, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके.
  • इसके अलावा रांची-टोरी मेमू ट्रेन का फेरा बढ़ाकर बरवाडीह तक विस्तार करने की भी मांग की गई.
  • जिला परिषद सदस्य ने गरीब रथ एवं लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गयी.
  • मांग पत्र में केचकी, मगरा और उक्कामाड़ में अंडरपास निर्माण का भी अनुरोध किया गया.
  • रेलवे कॉलोनी के जर्जर आवासों के जीर्णोद्धार तथा रेलवे अस्पताल में महिला नर्स की पदस्थापना की भी आवश्यकता बताई.
  • इसके साथ ही रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त सार्वजनिक बैठने की व्यवस्था, दिव्यांगजनों के लिए रैंप निर्माण तथा रेलवे क्लब के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित कराया गया.

मांगों को पूरा करने का मिला आश्वासन

मौके पर जीएम छत्रसाल सिंह ने सभी मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि यात्री सुविधाओं में सुधार और कर्मचारियों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है. अंत में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने क्षेत्र में आगमन पर जीएम एवं डीआरएम का आभार व्यक्त किया और उन्हें स्थानीय प्राचीन पहाड़ी मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया.

यह भी पढ़ें: गावां के दो पंचायत सचिव सेवानिवृत्त, विदाई समारोह आयोजित, समारोह में भावुक हुए लोग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार