नीरज कुमार साहू
बसिया/डेस्क: जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने सोमवार को मोरेंग पंचायत के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रायकेरा डुमरटोली में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें डुमरटोली, गिरजाटोली, मतरडेगा, बांसटोली, खड़ियाटोली और करंजटोली के ग्रामीण महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया. बैठक में जिप सदस्य ने सभी ग्रामीणों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याओं पर चर्चा की.
पानी की किल्लत से मिलेगी निजात
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग ने एक बड़ी खुशखबरी दी. उन्होंने कहा विगत महीनों में रायकेरा डुमरटोली के ग्रामीणों ने मुझे पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया था. इसे गंभीरता से लेते हुए मैंने जिला परिषद फंड से जलमीनार योजना को पारित करवाया. अब इस योजना का टेंडर (निविदा) होकर कार्य का आवंटन भी हो चुका है. जल्द ही धरातल पर जलमीनार का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा.
ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन
जलमीनार की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई, साथ ही बैठक में अपनी कुछ अन्य स्थानीय समस्याओं को भी जिप सदस्य के सामने रखा और उनके समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने इस संबंध में बसंती डूंगडुंग को एक ज्ञापन भी सौंपा. जिप सदस्य ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द से जल्द उनका सकारात्मक समाधान करने का भरोसा दिया.
बैठक में ये रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक और ग्रामीणों के मिलन समारोह में मुख्य रूप से सोनू पांडेय, शेख जतरु भोवा डूंगडुंग,रोसालिया केरकेट्टा, रेजिमा डूंगडुंग, शेख मोसिम,कुलदीप केरकेट्टा, नीलावती देवी, मदीना बीबी, अनूपा केरकेट्टा, शेख शबन शेख हसन, सोनाली केरकेट्टा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: अटल पार्क के बीच चीजी बाइट: सिरफिरे इंटेलिजंस का स्वास्थ्य के साथ स्वाद की अनूठी सोच