धनंजय कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
जामा/डेस्क: रामगढ़ बाजार ब्लाक रोड पर संचालित माही अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन की टीम ने जांच के बाद सील कर दिया. अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के मौके पर मौजूद नहीं रहने के कारण जांच टीम कोई कागजात नहीं देख पाई. जांच टीम में शामिल समाहर्ता गौतम कुमार मोदी, सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद, रामगढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रसाद शामिल थे. समाहर्ता गौतम मोदी ने बताया कि उपायुक्त दुमका को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बाजार के ब्लाक रोड पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन हो रहा है. उपायुक्त दुमका ने टीम गठन कर उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने का आदेश दिया था. टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने के बाद कार्रवाई के लिए रामगढ़ थाना को लिखित सूचना दे दी गई है.
यह भी पढ़ें: बोकारो उपायुक्त ने गोड़ाबालीडीह पीड़ित परिवार से की भेंट, परिवार का दर्द किया साझा