न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः रांची के डिबडीह इलाके में धार्मिक स्थल को लेकर सरना समाज और ईसाई मिशनरियों के बीच विवाद बढ़ गया. बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान दीवार तोड़ दी गई, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
हंगामे के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की भी बात सामने आई है. सरना समाज ने आरोप लगाया है कि मिशनरी समुदाय के लोगों ने उनकी महिलाओं से दुर्व्यवहार किया और अखड़ा की दीवार जबरन तोड़ दी. इस संबंध में डोरंडा थाना में दीवार तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, मिशनरी समाज सरना स्थल पर ‘कब्र पर्व’ के मौके पर प्रार्थना सभा आयोजित करना चाहता था, जिसका सरना समाज विरोध कर रहा है. विवाद बढ़ने और स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण प्रशासन ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधायक ममता देवी के ससुर स्व० सरयु महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रांची के डिबडीह में धार्मिक स्थल को लेकर विवाद, भारी हंगामा के बीच तोड़ी गई दीवार.. मौके पर पुलिस बल की तैनाती
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति