विरेन्द्र शर्मा/न्यूज11 भारत
बरही/डेस्क: बरही थाना क्षेत्र के रसोईया धमना गांव में डायन-बिसाही के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें कुल 20 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. पहले पक्ष की ममता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके रिश्तेदार उन्हें डायन बताकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. उन्होंने 9 महिलाओं समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया है.
वहीं दूसरे पक्ष की प्रेमिया देवी ने ममता देवी और उनके परिजनों पर घर में घुसकर मारपीट करने और अपमानित करने का आरोप लगाया है, जिसमें 4 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों में कांड संख्या 127/26 और 128/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. फिलहाल अंधविश्वास को लेकर किसी प्रकार का कोई बात और साक्षी सामने नजर नहीं आ रहा है फिर भी इस मामले को लेकर गहन जांच की जा रही है.


यह भी पढ़ें: मारवाड़ी युवा मंच धनबाद शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, दीपक साह अध्यक्ष बने