गेतलसूद में विस्थापितों की हुंकार, सोलर परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने उठाई पांच सूत्री मांग

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गेतलसूद में विस्थापितों की हुंकार, सोलर परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों ने उठाई पांच सूत्री मांग

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

अनगड़ा/डेस्क:  गेतलसूद क्षेत्र में प्रस्तावित सोलर ऊर्जा परियोजना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और विस्थापित परिवारों का विरोध तेज हो गया है. विस्थापित संघर्ष समिति, गेतलसूद के बैनर तले प्रभावित ग्रामीणों ने SECI (Solar Energy Corporation of India) प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर पांच सूत्री मांगों को तत्काल लागू करने की मांग की है. समिति का कहना है कि सोलर परियोजना से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार प्रभावित होंगे. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परियोजना के नाम पर स्थानीय लोगों की जमीन, आजीविका और रोजगार पर संकट मंडरा रहा है. ऐसे में बिना उचित पुनर्वास, मुआवजा और रोजगार की व्यवस्था किए कार्य शुरू करना न्यायसंगत नहीं होगा.

ज्ञापन में विस्थापित सघर्ष समिति गेतलसूद ने मांग की है कि प्रभावित पंचायतों के ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर स्थायी रोजगार दिया जाए, विस्थापित परिवारों को उचित मुआवजा मिले तथा परियोजना से संबंधित सभी कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर स्वास्थ्य विभाग का आह्वान, साइलेंट किलर है हाई ब्लड प्रेशर, सही जीवनशैली से बचा सकते हैं जान

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार