न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत में आचनक से सभी के फोन में सुबह 11:45 बजे सामने रखे या इस्तेमाल कर रहे फोन में अलर्ट आने लगा. अलर्ट के आने के साथ-साथ फोन में लगभग 30 सकेंड तक बजर बजने लगा. जिसे देखकर आप भी डर गफए होंगे कि आचनक से मेरे फोन को हुआ क्या, मेरा फोन इस तरह से अलर्ट क्यों दे रहा है. क्या देश में कोई आपदा आई है या किसी ने हमारे देश में हमला तो नहीं कर दिया है. क्या विश्व में कहीं World war 3 तो शुरू नहीं हो गई है. मगर ऐसा नहीं है हम आपको बताते हैं यह अलर्ट क्या है और ये आपके फोन में आचनक से क्यों आया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह भारत सरकार के द्वारा एक अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया गया है. इसमें एक अलार्म बजा पीछे से आवाज आएगी. भारत सरकार ने सभी नागरिकों को एक साथ अलर्ट जारी करने का ट्रायल किया है. इससे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है यह परीक्षण संदेश है.
आए हुए अलर्ट के संदेश में लिखा हुआ है कि 'भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी. सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र. इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है. यह एक परीक्षण संदेश है. - भारत सरकार'
यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा में मई दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: मजदूर-किसान हितों के लिए संघर्ष का शंखनाद