धनबाद: परिवहन विभाग ने चलाया 'रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ' अभियान

By : News11 Bharat
धनबाद: परिवहन विभाग ने चलाया 'रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ' अभियान

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी के नेतृत्व में आज परिवहन विभाग ने ओवर स्पीडिंग जागरूकता सप्ताह के तहत "रफ्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ" अभियान चलाया.

अभियान के पहले दिन धनबाद के सिटी सेंटर चौक के पास चार पहिया, दोपहिया, ऑटो तथा टोटो चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया.

इसमें आमजनों को वाहनों की तेज गति से होने वाले नुकसान, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करने तथा वाहन चलाते समय सामने वाले वाहन से हमेशा उचित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई. 

साथ ही बताया गया कि ओवर स्पीड के कारण सड़क दुर्घटनाओं में अधिक मृत्यु हो रही है, जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है. आमजनों को हमेशा वाहन नियंत्रित गति से चलाने की आवश्यकता है. 

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर ऐनालिस्ट अमरेश कुमार तथा आईटी असिस्टेंट देवेन्द्र कुमार उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: गढ़वा में जिला प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा ने योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश

संबंधित सामग्री

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी