अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: निकाय चुनाव में गुरुवार को धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने की.
स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ सुशील कुमार एवं सुश्री पुष्पा कुमारी के नामांकन रद्द कर दिये गये.
महापौर के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. स्क्रुटनी के बाद अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, डॉ नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगुनाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह तथा श्री के.सी. सिंहराज सहित 30 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया.
शुक्रवार दिनांक 6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने की तिथि तथा 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा. वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी.
यह भी पढ़ें: बालूमाथ: पुलिस ने किराना दुकानों पर छापामारी कर सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा किया जब्त