धनबाद: जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 17 फरवरी से, ग्रुप ए के मुकाबले मंगलवार से प्रभात स्टेडियम मुगमा में

धनबाद का चौथा स्टेडियम जहां जेएससीए के टूर्नामेंट आयोजित होंगे

By : News11 Bharat
धनबाद: जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 17 फरवरी से, ग्रुप ए के मुकाबले मंगलवार से प्रभात स्टेडियम मुगमा में

अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट में ग्रुप ए के मुकाबले मंगलवार से प्रभात स्टेडियम मुगमा में खेले जाएंगे. इसके साथ ही धनबाद का यह चौथा स्टेडियम हो जाएगा जहां जेएससीए के टूर्नामेंट आयोजित होंगे. ग्रुप मुकाबले के अलावा यहां क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी खेले जाएंगे. मंगलवार को यहां टूर्नामेंट का उद्घाटन निरसा के विधायक अरुप चटर्जी करेंगे. इस अवसर पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे. वहीं आयोजन की तैयारी में डीसीए के धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम जुटी हुई है. 

ग्रुप ए में मेजबान धनबाद के अलावा रामगढ़, कोडरमा और पलामू की टीमें हैं. गोड्डा में खेले जाने वाले ग्रुप बी में गोड्डा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज की टीमें हैं. दुमका में ग्रुप सी के मैच होंगे. यहां दुमका के साथ जामताड़ा, देवघर और सरायकेला-खरसावां की टीमें हैं. वहीं गुमला में ग्रुप डी के मुकाबले में गुमला के साथ चतरा, खूंटी और गढ़वा की टीमें अपना किस्मत आजमाएंगी. क्वार्टर फाइनल मुकाबले 24 फरवरी, सेमीफाइनल 26 फरवरी और फाइनल 28 फरवरी को निर्धारित है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा नगर परिषद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल ने टंडवा भगलपुर में किया जनसम्पर्क, बांटा पर्चा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार