धनबाद निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: वोटों की गिनती जारी, सामने आने लगे रुझान.. पढ़े पूरी डिटेल्स

धनबाद निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: वोटों की गिनती जारी, सामने आने लगे रुझान.. पढ़े पूरी डिटेल्स

धनबाद निकाय चुनाव रिजल्ट 2026 वोटों की गिनती जारी सामने आने लगे रुझान पढ़े पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी हैं. मतपेटियों से मतपत्र निकालकर उनकी छंटाई की प्रक्रिया जारी हैं. प्रशासन के अनुसार, दो दिनों के भीतर पूरी मतगणना प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और शहर की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी. मतगणना के लिए जिले में कुल 15 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं. इनमें 11 हॉल धनबाद नगर निगम और 4 हॉल चिरकुंडा नगर परिषद के लिए निर्धारित किए गए हैं. पूरे परिसर में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई हैं. अर्धसैनिक बलों की तैनाती के साथ हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही हैं.


धनबाद नगर निगम
मेयर पद के दूसरे राउन्ड में भी संजीव सिंह की बढ़त बरकरार 
दूसरे राउन्ड के बाद संजीव सिंह चन्द्रशेखर अग्रवाल से 9944 मतों से आगे 
संजीव सिंह को दो राउन्ड के बाद मिले 28377 मत 
वही चन्द्रशेखर अग्रवाल को 18433 मत प्राप्त मिले 
बीजेपी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को 15789 मत मिले 
कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम चौथे स्थान पर 
शमशेर को मिले 10246 मत


मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह को बढ़त
चौथे राउंड की गिनती के बाद मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह बढ़त बनाये हुए हैं.

चिरकुंडा नगर परिषद की अध्यक्ष बनी सुनीता देवी
सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर जीती 
दूसरे स्थान पर रही शुक्ला राय को 3498
बीजेपी समर्थित बर्नाली बाउरी को 3232 मत पाकर तीसरे स्थान पर रही

धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 27 से स्वेतमा राज हुई विजय 
निर्वाची पदाधिकारी नारायण राम ने प्रमाण पत्र सौंपा

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 11 से बदरी रविदास हुए विजय 
निर्वाची पदाधिकारी विकास आनंद ने प्रमाण पत्र सौंपा

धनबाद नगर निकाय वार्ड संख्या 06 से कल्पना महतो हुई विजय 
कल्पना महतो झामुमो के मथुरा महतो के छोटे भाई की  है पत्नी 
निर्वाची पदाधिकारी लक्ष्मण यादव ने प्रमाण पत्र सौंपा

धनबाद नगर निकाय वार्ड संख्या 16 से अरुणा कुमारी हुई विजय
निर्वाची पदाधिकारी राम प्रवेश कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपा


वार्ड संख्या 31 से मीनाक्षी सिंह जीतीं 


वार्ड संख्या 52 से लक्ष्मी कुमारी जीतीं 


धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 21 से उर्मिला मंडल हुई विजय


वार्ड संख्या 51 से बिरेंद्र कुमार हुए विजय


वार्ड संख्या 26 से विकास रंजन हुए विजय


धनबाद नगर निगम वार्ड 26 से पप्पू सिंह जीते 
धनबाद वार्ड 26 से पप्पू सिंह विजयी हुए. पप्पू सिंह ने निर्मल मुखर्जी को हराया. निर्मल मुखर्जी लगातार तीन बार से विजयी रहे थे. 


धनबाद नगर निगम वार्ड 51 से डॉ वीरेंद्र जीते 

धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड संख्या 51 से प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र जीते. बता दें कि, कुल सात उम्मीदवार मैदान में थे.


धनबाद नगर निगम वार्ड 51 से मधुबाला विजयी

धनबाद नगर निगम वार्ड नंबर 1 से मधुबाला विजयी. 


कितने टेबल और कितने राउंड में होगी गिनती?
नगर निगम चुनाव के लिए 117 टेबल जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के लिए 24 टेबल लगाए गए हैं. धनबाद नगर निगम के वोटों की गिनती 9 राउंड में पूरी होगी. लंबी प्रक्रिया के कारण पूरे झारखंड में सबसे देर से अंतिम परिणाम धनबाद से आने की संभावना हैं.

किन वार्डों के परिणाम पहले और आखिर में?
मतगणना क्रम पहले से तय किया गया हैं. सबसे पहले वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और 51 के परिणाम आएंगे. सबसे अंत में 5, 10, 15, 20, 25, 30, 35, 40, 45, 50 और 55 वार्ड के नतीजे घोषित होंगे. प्रशासन का अनुमान है कि 27 फरवरी रात 8 बजे तक नगर निगम के 22 से अधिक वार्डों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं.

आज ही आएंगे चिरकुंडा नगर परिषद के परिणाम
चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और सभी पार्षदों के नतीजे आज ही घोषित होने की संभावना जताई गई हैं. शुरुआती राउंड में ही यहां तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही हैं. चिरकुंडा नगर परिषद को लेकर बड़ा अपडेट हैं. वार्ड 11 से संजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, वार्ड 18 से सरिता देवी, वार्ड 2 से भारती कुमारी, वार्ड 8 से नीलम देवी, वार्ड 12 से बाल्टी दे और वार्ड 17 से प्रतिमा बाउरी विजेता हैं. वहीँ वार्ड 1 से सजदा खातून, वार्ड 16 से विजय यादव, वार्ड 3 काशी साव, वार्ड 6 से मोहम्मद कलम और वार्ड 7 से जियाउद्दीन ने जीत हासिल की हैं. हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं.

चिरकुंडा नगर परिषद 2026
वार्ड विजेताओं की सूची

1.साजदा खातून
2.भारती कुमारी
3.काशी साव
4.रानी केराई
5.जितेंद्र अंसारी,उर्फ हैदर
6.मो० कलाम
7.मो० जियाउद्दीन उर्फ पुटूस
8.नीलम देवी
9.आरती देवी
10.नसीमा खातून
11.संजीव कुमार सिंह,उर्फ पप्पू 
12. बुलटी दे
13. अजय कुमार गुप्ता
14. संजय जगदल्ला 
15. सोनू कुमार पासवान
16. विजय कुमार यादव 
17. प्रतिमा बाउरी
18. सरीता देवी
19. अभिषेक दास
20. प्रदीप कुमार गोराई
21. प्रियांशी कांजीलाल

मेयर पद पर दिलचस्प मुकाबला
धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा हैं. भाजपा समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल, जेएमएम समर्थित डॉ. नीलम मिश्रा, गठबंधन समर्थित उम्मीदवार शमशेर आलम और अन्य प्रत्याशी इंदु देवी, संजेवी सिंह और प्रकाश कुमार के बीच कदा मुकाबला देखने को मिलेगा. मतगणना केंद्र पहुंचे चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें जनता के आशीर्वाद पर पूरा भरोसा है और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद हैं.

2018 के चुनाव का क्या रहा था परिणाम
पिछले नगर निकाय चुनाव वर्ष 2018 में हुए थे, जिसमें चंद्रशेखर अग्रवाल ने शमशेर आलम को 42 हजार से अधिक वोटों से हराकर मेयर पद पर जीत दर्ज की थी. इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा माना जा रहा हैं. सुबह 10 बजे तक पहले रुझान आने की संभावना हैं. हालांकि मेयर पद का अंतिम परिणाम लंबी गिनती प्रक्रिया के कारण 28 फरवरी तक आ सकता हैं. इस बार मतदान लगभग 46.98 प्रतिशत रहा. मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद मुकाबला कांटे का बताया जा रहा हैं. राजनीतिक दलों के साथ स्वतंत्र उम्मीदवारों ने भी जोरदार चुनाव प्रचार किया था, जिससे छोटे अंतर से नतीजे बदलने की संभावना बनी हुई हैं.

शहर की नजरें मतगणना केंद्र पर
पहले राउंड में धनबाद के 11 और चिरकुंडा के 4 वार्डों के नतीजे सामने आएंगे. शाम तक कई पार्षदों के नाम तय हो सकते हैं, लेकिन मेयर पद की तस्वीर अंत में साफ होगी. शहर में उत्साह और बेचैनी दोनों का माहौल है और सभी की नजरें पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़े: जमशेदपुर निकाय चुनाव रिजल्ट LIVE: मानगो नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू, आज आएंगे नतीजे

संबंधित सामग्री

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

बिहार

गोपालगंज में स्थानीय नेता पर दलितों से मारपीट व फायरिंग का आरोप, वीडियो वायरल; दो गिरफ्तार

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह