धनबाद: गांवों के ठोस कचरा प्रबंधन की तैयार होगी योजना, डीसी ने बैठक में हर घर में शौचालय निर्माण की कही बात

By : News11 Bharat
धनबाद: गांवों के ठोस कचरा प्रबंधन की तैयार होगी योजना, डीसी ने बैठक में हर घर में शौचालय निर्माण की कही बात

प्रियेश कुमार/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क: गांव के लिए ठोस कचरा प्रबंधन की योजना तैयार करे. प्लास्टिक तथा अन्य कचरा को ठिकाना लगाना जरूरी है. हर घर में शौचालय की भी व्यवस्था होनी चाहिए. इसके लिए हर संभव उपाय किए जाएं. उक्त बातें डीसी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को   समाहरणालय  सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में कही.

डीसी ने  कहा कि ग्राम स्तर पर ठोस, तरल, प्लास्टिक सहित अन्य प्रकार के कचरा प्रबंधन की कार्य योजना तैयार करें. फाइव स्टार श्रेणी में गांव को ओडीएफ प्लस घोषित करने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्धारण करें. सभी सरकारी भवनों में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्थाकरें.

डीसी ने प्रखंडवार विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने ज्यादा से ज्यादा सामुदायिक सोकपिट, कम्पोस्ट पिट, ट्रेंच का निर्माण (मल कचरा प्रबंधन) स्वच्छता प्रबंधन करने के निर्देश दिए. बैठक में बाघमारा प्रखंड में गोवर्धन योजना के प्रसताव  तैयार करने को कहा.

बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल 1 एवं 2, राज्य समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन की ओर से पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में ओडीएफ एवं ओडीएफ प्लस के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी दी गई.  ओडीएफ प्लस के  धनबाद जिले में एस्पायरिंग, राइजिंग व मॉडल के अंतर्गत गांव की हुई रेटिंग की भी जानकारी दी गई.

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध प्रगति का अनुश्रवण, फाइव स्टार श्रेणी में गांव को ओडीएफ प्लस घोषित करने, माहवार लक्ष्य का निर्धारण करने आदि बिंदुओं की समीक्षा की गयी. प्रखंडवार ओडीएफ प्लस सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

बैठक में  राज्य समन्वयक, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी जिला समन्वयक, सभी कनीय अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: एनडीए का संकल्प पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा - झारखंड की मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बयान

संबंधित सामग्री

रांची: बुंडू में आज महाप्रसाद के लिए गेहूं वितरण, छठ व्रतियों से जायसवाल भवन में पहुंचने की अपील 

रांची: बुंडू में आज महाप्रसाद के लिए गेहूं वितरण, छठ व्रतियों से जायसवाल भवन में पहुंचने की अपील 

गेंहू वितरण सुबह 9:30 बजे से शाम तक बुंडू नगर के बाबूराम टोली स्थित जायसवाल भवन में किया जा रहा है.

10 November 2026
पलामू: काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 40 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR दर्ज 

पलामू: काली पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, 40 नामजद और 100 अज्ञात पर FIR दर्ज 

सिंदुरिया गांव में इस वर्ष दो अलग-अलग स्थानों पर काली पूजा का आयोजन किया गया. विसर्जन के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला बढ़ गया.

10 November 2026
चांडिल: हुमिद के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

चांडिल: हुमिद के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत

घटना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

10 November 2026
बड़ी खुशखबरी: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को आज मिलेगी पेंशन की राशि 

बड़ी खुशखबरी: बिहार के 1.09 करोड़ पेंशनधारियों को आज मिलेगी पेंशन की राशि 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज  DBT के माध्यम से 1205.91 करोड़ रुपये जारी करेंगे.

10 November 2026
पटना: आज वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे CM सम्राट चौधरी,  दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी मेट्रो 

पटना: आज वाटर मेट्रो का शुभारंभ करेंगे CM सम्राट चौधरी,  दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी मेट्रो 

यह वाटर मेट्रो दीघा घाट से कंगन घाट तक चलेगी. वाटर मेट्रो सेवा से पटना में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.

10 November 2026