श्रावणी मेला

 देवघर: शिवगंगा तालाब के पास कुएं में गिरा श्रद्धालु, NDRF टीम ने बचाई जान 

कल मंगलवार को शिवगंगा तालाब के पास भट्टर धर्मशाला के कुएं में अचानक एक श्रद्धालु गिर गया.

By : Dipali Kumari
 देवघर: शिवगंगा तालाब के पास कुएं में गिरा श्रद्धालु, NDRF टीम ने बचाई जान 

न्यूज़11 भारत 
देवघर/डेस्क: 
देवघर में राजकीय श्रावणी मेले के दौरान कल मंगलवार को शिवगंगा तालाब के पास भट्टर धर्मशाला के कुएं में अचानक एक श्रद्धालु गिर गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मेला कंट्रोल रूम को दी. इसके बाद शिवगंगा तालाब पर तैनात एनडीआरएफ टीम ने बिना वक्त गंवाए राहत कार्य शुरू किया. एक कर्मी  रस्सी और कैराबिनर के सहारे गहरे कुएं में उतरा और पीड़ित को सुरक्षित बांधा. इसके बाद रस्सी और अन्य आधुनिक उपकरणों की मदद से पीड़ित को कुएं से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया. घटना कल दोपहर करीब 1:30 बजे की है. 

कुएं से निकाले गए श्रद्धालु की पहचान बिहार के गया जिले के बोधगया निवासी विलास चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र योगेंद्र चौधरी के रूप में हुई है. एनडीआरएफ की टीम ने युवक को बाहर निकालने के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक चिकित्सा सहायता प्रदान की. वर्तमान में पीड़ित की स्थिति स्थिर है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पुलिस ओपी नंबर 06 को सौंप दिया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज और देखभाल के लिए मेडिकल कैंप भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: BREAKING: CM हेमंत की घोषणा के बाद रद्द हुई  21 परीक्षाएं, 19 परीक्षाओं के जांच के आदेश, अधिसूचना जारी, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.