सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट जेपीएससी को सौंपे जाने के बाद भी अधर में रिजल्ट, अभ्यर्थी कर रहे इंतजार

By : News11 Bharat
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट जेपीएससी को सौंपे जाने के बाद भी अधर में रिजल्ट, अभ्यर्थी कर रहे इंतजार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जेपीएससी का विवादों से गहरा नाता रहा हैं. परीक्षा होने और रिजल्ट के प्रकाशन के बाद मामला अक्सर न्यायालय में पहुंच जाता है, जिससे अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं. न्यायालय के आदेश के बाद ही अभ्यर्थियों को न्याय मिल पाता हैं.

2023 में जेपीएससी द्वारा निकाली गई सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की नियुक्ति प्रक्रिया अब तक अधर में लटकी हुई हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी की रिपोर्ट जेपीएससी को सौंपे जाने के बाद भी रिजल्ट का प्रकाशन नहीं किया जा रहा हैं. सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 पदों पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी ने 2023 में विज्ञापन जारी किया था. मुख्य परीक्षा के बाद यह मामला विवादों में आ गया. दरअसल, आंसर सीट में गड़बड़ी पाई गई थी. दो बार आंसर सीट में संशोधन के बाद 2024 में जेपीएससी ने पहला रिजल्ट जारी किया, जिसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंच गया.

कई अभ्यर्थियों ने तीन प्रश्नों और कैटेगरी-वाइज रिजल्ट प्रकाशित न करने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. डिवीजन बेंच ने दो गलत प्रश्नों को हटाने और एक प्रश्न के उत्तर को सही करने का आदेश दिया था. साथ ही कट-ऑफ कैसे बनेगा, इसका निर्धारण करने और फ्रेश रिजल्ट प्रकाशित करने का निर्देश दिया गया था. हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ जेपीएससी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को एक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया था, जिसमें एक विधि और एक अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ से जांच कराकर रिपोर्ट जेपीएससी को भेजने को कहा गया था. जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जेपीएससी को सौंप दी है, इसके बावजूद आयोग द्वारा रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जा रहा हैं. अभ्यर्थी लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि परीक्षा में पूछे गए तीन प्रश्नों पर सवाल उठे थे, जिनमें दो विधि और एक अंग्रेजी विषय से संबंधित थे.

यह भी पढ़े: रांची के डोरंडा मणिटोला में पत्थरबाजी के बाद तनाव, इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है