जिला स्तर पर 10वीं-12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया सम्मानि

उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

By : Pramod Kumar
जिला स्तर पर 10वीं-12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया सम्मानि

न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क:  राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला स्तर पर समारोहपूर्वक 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सम्मानित किया गया . गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था . समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में जिला के सेकेंड एवं थर्ड टॉपर को सम्मानित किया गया एवं सभी को उपायुक्त के हाथों लैपटॉप, मोबाइल फोन एवं चेक प्रदान किया गया . सेकेंड रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 02 लाख रू. तथा थर्ड रैंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 01 लाख रू. का चेक दिया गया .

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं सतत प्रयास से जीवन में सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है. आप सभी अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ जिले और राज्य का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि आज की यह उपलब्धि आपके माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा आपके परिश्रम का परिणाम है. शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान बनकर समाज की सेवा करना भी है. आप सभी भविष्य में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं .

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,263 मामलों का निष्पादन, वसूली गयी 1,75,08,560 की राशि

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई