स्थल निरीक्षण

विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, परियोजना के दृष्टिकोण से आवश्यक सुविधाओं का लिया जायजा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित भूमि का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

फिरोज आलम/न्यूज11  भारत

रजरप्पा/डेस्क: जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास एवं जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज ने बुधवार को विभिन्न प्रखंडों में परियोजनाओं के लिए चिह्नित स्थलों का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ परियोजनाओं की प्रगति, स्थल की उपयुक्तता, पहुंच पथ, भूमि के सीमांकन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप आगे बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

गोला में मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु चिह्नित भूमि का निरीक्षण

उपायुक्त ने गोला प्रखंड अंतर्गत चाड़ी पंचायत के घासी केनके क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के निर्माण हेतु चिह्नित भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध भूमि एवं परियोजना के दृष्टिकोण से आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को चिह्नित भूमि तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए पहुंच पथ के निर्माण सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसी महत्वपूर्ण परियोजना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

चितरपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण

इसके उपरांत उपायुक्त ने चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के निर्माण हेतु चिह्नित स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल की स्थिति एवं उपलब्ध भूमि का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की.

उपायुक्त ने चिह्नित भूमि का नियमानुसार डीमार्केशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य के लिए भूमि की स्पष्ट पहचान एवं सीमांकन सुनिश्चित हो सके. उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा.

चितरपुर-रजरप्पा रोड पर Way-Side Amenities के लिए स्थल निरीक्षण

उपायुक्त ने चितरपुर-रजरप्पा मुख्य मार्ग पर Way-Side Amenities के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल की स्थिति, सड़क से कनेक्टिविटी तथा आमजनों की सुविधा के दृष्टिकोण से आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के लिए आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाने तथा स्थल के समुचित उपयोग एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

नवनिर्मित आवासीय विद्यालय, चितरपुर में पेयजल समस्या के समाधान का निर्देश

उपायुक्त ने चितरपुर में नवनिर्मित आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पेयजल की समस्या की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्थल का जायजा लेते हुए समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की.

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पेयजल सहित विद्यालय संचालन के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं, ताकि विद्यालय का संचालन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके.

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में जनहित एवं विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए चिह्नित स्थलों से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा स्थल संबंधी समस्याओं का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए. इस दौरान प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री रविंद्र कुमार गुप्ता, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह की ‘लाइफलाइन’ सड़क पर सिस्टम की 'मौत'! चार दिन से आवागमन ठप, मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार भी मुश्किल

संबंधित सामग्री

आज कई राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग, इन्हें मिलेगी सफलता; पढ़ें आज का राशिफल 

आज कई राशियों के लिए बन रहे तरक्की के योग, इन्हें मिलेगी सफलता; पढ़ें आज का राशिफल 

इए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं