300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्यु...

ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन

जपला धरहरा वार्ड संख्या-05 स्थित हरिजन विद्यालय के समीप लगे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज हो गई है.

300 से अधिक उपभोक्ताओं के लिए 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग सहायक विद्युत अभियंता को सौपा आवेदन 

न्यूज़11 भारत 
हुसैनाबाद/डेस्क:
जपला धरहरा वार्ड संख्या-05 स्थित हरिजन विद्यालय के समीप लगे 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग तेज हो गई है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने सहायक विद्युत अभियन्ता, जपला को आवेदन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में 180 वैध उपभोक्ताओं ने कंस्यूमर नंबर क़े साथ अपना हस्ताक्षर किया है, दिए गए आवेदन में कहा गया है कि लगभग 15 वर्ष पहले से स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर है और बढ़ते विद्युत भार के कारण बार-बार खराब हो रहा है. इसे लगातार मरम्मत कर चालू किया जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है.बताया गया है कि वर्तमान में इस ट्रांसफार्मर से 300 से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जा रही है. क्षेत्र की आबादी और उपभोक्ताओं की संख्या कई गुना बढ़ने से मौजूदा ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड वहन कर रहा है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती है. इसका असर आम लोगों के दैनिक जीवन, विद्यार्थियों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने विभाग से पुराने 100 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 200 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर जल्द स्थापित कर क्षेत्र की बिजली समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है. साथ में पुराने केबल को बदलकर नया केबल कराने की मांग किया है.

संबंधित सामग्री

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

झारखंड

बच्चा चोर के संदेह में भीड़ ने बाल गृह की टीम को पीटा, पुलिस ने सूझबूझ से टाला बड़ा हादसा

पलामू जिले में पुलिस की तत्परता से मॉब लिंचिंग की एक खौफनाक वारदात होते-होते बची.

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

झारखंड

कंचनपुर में पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ चिपकाया इश्तिहार, फरार आरोपियों को अदालत में हाजिर होने का आदेश

चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तिहार तामिला की कार्रवाई की.

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

झारखंड

चंदवा के डैम के मेढ़ से पलटा ट्रैक्टर, मालिक-सह-चालक की मौत, एक घायल

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के लुकुईया तार बांध डैम के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया.

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

झारखंड

खलारी थाना के अनुबंधित चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आक्रोशित लोगों ने की गिरफ्तारी की मांग

खलारी थाना क्षेत्र के केडी नया बस्ती की रहने वाली एक नाबालिक युवती के साथ खलारी थाना के अनुबंधित चालक सन्नी कुमार द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला हुआ है.

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

झारखंड

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में अत्याधुनिक उपकारा का शुभारंभ, क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

विधायक, जेल आईजी एवं उपायुक्त ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन