भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

भाजपा की मासिक बैठक

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज करने का आह्वान, जनसमस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता

भाजपा की मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11भारत
बरवाडीह/डेस्क:
भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक रविवार को बरवाडीह मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई. जिला पूर्व मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर प्रसाद एवं जिला महामंत्री सह बरवाडीह प्रभारी छोटू राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा बरवाडीह के वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. जयवर्धन सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.

बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का प्रपत्र भरवाने का आह्वान किया. साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि बरवाडीह प्रखंड की जनसमस्याओं के समाधान को भाजपा सर्वोच्च प्राथमिकता देगी. कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. बैठक का संचालन भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष सखीचंद प्रसाद ने किया. इस अवसर पर प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख बिरेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, मंडल उपाध्यक्ष कालो देवी, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक प्रसाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, महामंत्री हेमंत कश्यप, संतोष सिंह, कमलेश यादव, पवन चौधरी, मनोज यादव, दिलीप पासवान, अमरेंद्र रजक, बैजनाथ प्रसाद, सतीश यादव, मनीष सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.