भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के डीलरों के बीच 4जी ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया. इस अवसर पर बीडीओ निसात अंजुम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. बीडीओ ने कहा कि 4जी ई-पॉस मशीन मिलने से डीलरों को राशन वितरण कार्य में काफी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि पहले 2जी ई-पॉस मशीन से राशन वितरण किया जाता था, जिससे नेटवर्क की समस्या, लाभुकों के अंगूठा सत्यापन और अन्य कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. इसको लेकर डीलर और लाभुक दोनों ही शिकायत करते थे.
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के कुल 107 डीलरों के बीच 4जी ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया है, जिससे राशन वितरण व्यवस्था अधिक सुचारू और पारदर्शी हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुई सम्पन्न, सतेंद्र पाण्डेय बने प्रखंड प्रमुख कांडी