पलामू में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By : Vaibhaw Vikram
पलामू में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर सेमराताड़ मोहल्ले में मंगलवार की सुबह एक घर से 25 वर्षीय युवक पंकज चंद्रवंशी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. वह स्थानीय निवासी तेजू राम का पुत्र था. घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
​
मृतक के परिजनों का मानना है कि पंकज ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि पुलिस मामले की वास्तविक वजह जानने के लिए गहन छानबीन कर रही है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता विजय चंद्रवंशी भी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे और अपनी देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करवाने में सहयोग किया.

यह भी पढ़ें: आधा विश्व नहीं जानता! काले कपड़े से क्यों ढका जाता है काबा?

संबंधित सामग्री

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

शिकारीपाड़ा में अरबों का अवैध खनन, गोचर भूमि पर उठे गंभीर सवाल; ED-CBI जांच की मांग तेज

साहिबगंज में सामने आए चर्चित खनन मामलों के बाद अब दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में भी अवैध और नियमविरुद्ध खनन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच के आयोजन को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट मैच के प्रबंधन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण मैच के दिन शहर में 5,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे.

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे Indian Air Force के अगले प्रमुख, बनाए गए Chief of the Air Staff

केंद्र सरकार ने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें Chief of the Air Staff के तौर पर नियुक्त किया है.

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.