एंटी क्राइम चेकिंग

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11 भारत 

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र में एसपी कपिल चौधरी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में गुरुवार की देर रात जोड़ चेकिंग पिकेट के पास दो घंटे तक सघन चेकिंग की गई, प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय घोप, सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिल और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. पुलिस ने चालकों के कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानकों को परखा. चेकिंग के दौरान एक कार के शीशे पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म को पुलिस ने मौके पर ही हटवाया और चालकों को यातायात नियमों के पालन की सख्त हिदायत दी. प्रशिक्षु डीएसपी ने स्पष्ट किया कि रात के समय चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना और शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना है.

यह भी पढ़ें: जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

संबंधित सामग्री

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

घाघरा में फांसी लगाकर महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

मायके वालों को आशंका- गला दबाकर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाया

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

सरकार ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले का HC में किया बचाव, कहा- पूरी भर्ती प्रक्रिया सिस्टमेटिक फ्रॉड से प्रभावित

राज्य सरकार ने कोर्ट से 18 अगस्त 2026 की परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को बरकरार रखने की मांग की

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.