क्षतिग्रस्त हड़ही नदी पुल पर दुर्घटना की खतरा, पुल के ऊपरी सतह पऱ बाहर निकला नुकीला सरिया बना आफत

क्षतिग्रस्त हड़ही नदी पुल पर दुर्घटना की खतरा, पुल के ऊपरी सतह पऱ बाहर निकला नुकीला सरिया बना आफत

क्षतिग्रस्त हड़ही नदी पुल पर दुर्घटना की खतरा पुल के ऊपरी सतह पऱ बाहर निकला नुकीला सरिया बना आफत

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर भट्ठी मुहल्ला के समीप हड़ही नदी पर स्थित पुल की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है. पुल की ऊपरी सतह टूट गई है और उसमें से नुकीली लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. यह सड़क इलाके की प्रमुख और व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में पुल की यह स्थिति लोगों के लिए गंभीर खतरा बन गई है. मिली जानकारी के अनुसार, कई वाहन चालक पुल के ऊपरी सतह पर सड़क के बीच बने गड्ढे व निकली नुकिली सरिया से दुर्घटनाएं होते-होते बचे हैं. रात्रि मे बाहर निकली सरिया स्पष्ट दिखाई नहीं देती हैं . ऐसे में दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है. लोगो का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता हैं, स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन से अविलंब पुल की मरम्मत कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह पहुंचे पूर्व मध्य रेल के जीएम छत्रसाल सिंह, प्लेटफार्म संख्या-1 पर मॉडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का किया उद्घाटन

संबंधित सामग्री

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

झारखंड

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा